Uttarakhand Job Alert

SSC CGL Medical Test Details in Hindi – Height, Eyesight, Physical & Eligibility

SSC CGL Medical Test Details in Hindi – Height, Eyesight, Physical & Eligibility

SSC CGL Medical Test की पूरी जानकारी

SSC CGL परीक्षा में TIER 2 उत्तीर्ण करने के बाद उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट किया जाता है जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि उम्मीदवार शारीरिक रूप से उस पद के योग्य है। इस टेस्ट में Height, Weight, Eyesight, Chest Measurement और General Health की जांच की जाती है। अगर आप SSC CGL परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको यह जानना जरूरी है कि मेडिकल टेस्ट में क्या-क्या चेक होता है और किन मानकों को पूरा करना होता है। इस लेख में हम SSC CGL Medical Test की पूरी जानकारी विस्तार से जानेंगे।

SSC CGL Medical Test कब होता है?

SSC CGL में Tier 1 और Tier 2 परीक्षा में जो उम्मीदवार चयनित होते है उन्हें Documents Verification के साथ या उसके बाद medical test के लिए बुलाया जाता है, medical Test मुख्यत उन्हीं Post के लिए होता है जिनमें शारीरिक फिटनेस की आवश्यकता होती है। (जैसे: Inspector, SI, Preventive Officer आदि।)

SSC CGL Medical Test में क्या-क्या चेक किया जाता है?

SSC CGL medical exam के दौरान उम्मीदवार की सम्पूर्ण शारीरिक फिटनेस और स्वास्थ्य की जांच होती है। इस टेस्ट में कहीं अलग अलग पैरामीटर्स होते है जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि उम्मीदवार उस पद के लिए Medically fit है।

Important Parameters List

1. Height (ऊंचाई):

विभिन्न पदों के लिए ऊंचाई का मापदंड अलग-अलग होता है, जो इस प्रकार है:

Central Excise / Examiner / Preventive Officer / Inspector / Sub-Inspector

  • पुरुष उम्मीदवार: न्यूनतम ऊंचाई 157.5 से.मी. (Garwalis, Assamese, Gorkhas और Scheduled Tribes के लिए 5 से.मी. की छूट)
  • महिला उम्मीदवार: न्यूनतम ऊंचाई 152 से.मी. (उपरोक्त वर्गों की महिलाओं को 2.5 से.मी. की छूट)

Sub-Inspector (CBI):

  • पुरुषों के लिए: 165 Cm
  • महिलाओं के लिए: 150 Cm
  • पहाड़ी क्षेत्रों के उम्मीदवारों को 5 Cm का रिलैक्सेशन

Sub-Inspector (NIA):

  • पुरुषों के लिए: 170 Cm
  • महिलाओं के लिए: 150 Cm
  • पहाड़ी क्षेत्रों के उम्मीदवारों को: 5 Cm का रिलैक्सेशन

2. Weight (वजन):

उम्मीदवार का वजन उसकी ऊंचाई के अनुपात में होना चाहिए, जिसे BMI (Body Mass Index) कहा जाता है। बहुत अधिक या बहुत कम वजन वाले उम्मीदवारों को फिटनेस सुधारने की सलाह दी जाती है।

3. Chest Measurement (छाती का नाप):

यह केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए लागू होता है।

Sub-Inspector (CBI) और SI (NIA) पदों के लिए न्यूनतम छाती 76 से.मी. आवश्यक है। Expansion के साथ: कम से कम 5 से.मी., यानी 81 से.मी. तक होनी चाहिए।

4. Eyesight (दृष्टि):

दोनों आँखों की vision test की जाती है। सामान्यतः 6/6 या 6/9 vision आवश्यक होती है। Near vision के लिए उम्मीदवार की एक आंख में 0.6 और दूसरी आंख में 0.8 vision आवश्यक है। कलर ब्लाइंडनेस या कमजोर eyesight वाले उम्मीदवार कुछ विशेष पदों से वंचित रह सकते हैं।

5. General Health Check-Up (सामान्य स्वास्थ्य जांच):

इसमें Blood Pressure, Heart Rate, Lungs Function, Hearing और शरीर की सामान्य स्थिति की जांच की जाती है।

6. Physical Test:

SSC CGL के कुछ पदों जैसे Inspector (Central Excise / Examiner / Preventive Officer / Sub-Inspector) में चयन से पहले उम्मीदवारों को Physical Test देना होता है।

For Male Candidates:

  • Walking: 1600 मीटर (1.6 km) की दूरी 15 मिनट में पूरी करनी होती है।
  • Cycling: 8 किलोमीटर की दूरी 30 मिनट में पूरी करनी होती है।

For Female Candidates:

  • Walking: 1 किलोमीटर की दूरी 20 मिनट में पूरी करनी होती है।
  • Cycling: 3 किलोमीटर की दूरी 25 मिनट में पूरी करनी होती है।

SSC CGL Medical Test में फेल होने पर क्या होता है?

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि किसी भी पद के लिए आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि वे उस पद के लिए निर्धारित सभी शारीरिक और चिकित्सीय मानकों (Physical & Medical Standards) को पूरा करते हैं।

मेडिकल और फिजिकल टेस्ट (जिसमें Eyesight Test भी शामिल है) संबंधित विभागों द्वारा कराया जाता है। केवल वे उम्मीदवार जिनकी शारीरिक मापदंड निर्धारित मानकों के अनुरूप होंगे, वही उस पद के लिए योग्य माने जाएंगे।

यदि कोई उम्मीदवार चयनित होने के बाद निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा नहीं करता है, तो उसे किसी अन्य पद या सेवा में स्थानांतरित करने का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

👉 इसलिए उम्मीदवारों की यह पूरी जिम्मेदारी है कि वे आवेदन करने से पहले अपने शारीरिक मानकों की पुष्टि कर लें।

📢 Uttarakhand & Central Govt Jobs अपडेट

“सफलता हमेशा तैयारी करने वालों के साथ होती है।”

• Admit Card | Result | Exam Date
• 10वीं / 12वीं पास भर्ती | Police | Army | SSC | Bank

Official Website: uttarakhandjobalert.in

Join Telegram ✅