(Toc)
Overview
Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) के द्वारा IBPS Clerk भर्ती परीक्षा 4, 5 और 6 अक्टूबर 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद अब सभी अभ्यर्थी बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, जो कि अब जल्द ही खत्म होने वाला है। उम्मीद है कि IBPS Clerk Result 2025 को बहुत जल्द आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी किया जाएगा।
IBPS CLERK Result कब जारी होगा?
अगर पिछले वर्षों के ट्रेंड की बात करें, तो IBPS Clerk Exam 2024 को 24, 25 और 31 अगस्त 2024 को आयोजित किया गया था और इसका परिणाम लगभग एक महीने बाद 1 अक्टूबर 2024 को घोषित कर दिया गया था। इसी पैटर्न को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि IBPS Clerk Exam 2025 का परिणाम अगले 2-3 दिनों में घोषित हो जाएगा।
नोट: यह केवल अनुमान आधारित जानकारी है। जैसे ही IBPS की ओर से आधिकारिक सूचना जारी की जाएगी, आपको सबसे पहले इसी वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाएगा। आप हमारे टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं ताकि सभी महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन समय पर प्राप्त हों।
Result जारी होते ही इसके साथ-साथ आधिकारिक कट-ऑफ (Official Cut Off) भी प्रकाशित कर दी जाएगी। जो उम्मीदवार इस कट-ऑफ को पार करेंगे, वे IBPS Clerk मुख्य परीक्षा (Mains Exam) के लिए योग्य माने जाएंगे और आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
IBPS Clerk पदों में बड़ी वृद्धि (Vacancy Increase Update)
IBPS द्वारा जारी प्रारंभिक नोटिफिकेशन में 10277 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई थी। बाद में नए 3256 अतिरिक्त पद जोड़े गए, जिसके बाद कुल रिक्तियों की संख्या बढ़कर 13533 पद हो गई है। सभी राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में पदों की संख्या इस प्रकार से है:
- अंडमान एवं निकोबार – 15 पद
- आंध्र प्रदेश – 409 पद
- अरुणाचल प्रदेश – 36 पद
- असम – 373 पद
- बिहार – 748 पद
- चंडीगढ़ – 13 पद
- छत्तीसगढ़ – 298 पद
- दादरा और नगर हवेली एवं दमन दीव – 43 पद
- दिल्ली – 279 पद
- गोवा – 90 पद
- गुजरात – 860 पद
- हरियाणा – 181 पद
- हिमाचल प्रदेश – 121 पद
- जम्मू एवं कश्मीर – 75 पद
- झारखंड – 177 पद
- कर्नाटक – 1248 पद
- केरल – 342 पद
- लद्दाख – 7 पद
- लक्षद्वीप – 7 पद
- मध्य प्रदेश – 755 पद
- महाराष्ट्र – 1144 पद
- मणिपुर – 43 पद
- मेघालय – 19 पद
- मिजोरम – 29 पद
- नागालैंड – 34 पद
- ओडिशा – 479 पद
- पुडुचेरी – 24 पद
- पंजाब – 313 पद
- राजस्थान – 394 पद
- सिक्किम – 22 पद
- तमिलनाडु – 1161 पद
- तेलंगाना – 302 पद
- त्रिपुरा – 59 पद
- उत्तर प्रदेश – 2346 पद
- उत्तराखंड – 95 पद
- पश्चिम बंगाल – 992 पद
IBPS Clerk Score Card download कैसे करे।
रिजल्ट जारी होते ही आपको हमारे Telegram चैनल के माध्यम से तुरंत सूचित कर दिया जाएगा। इसके बाद आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन करके अपना IBPS Clerk Score Card डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए “Latest Notifications / Recent Updates” सेक्शन में जाएं।
- यहां “IBPS Clerk Score Card” या “CRP-Clerk Score Card Download” लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक लॉगिन पेज खुलेगा, जहां आपको अपना Registration Number / Roll Number और Password / Date of Birth (DOB) दर्ज करना होगा।
- लॉगिन करने के बाद आपका IBPS Clerk Score Card स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- आप इसे यहां से आसानी से डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
